जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के ट्रैफिक कॉलोनी हनुमान मंदिर के समीप विधायक मंगल कालिंदी के सौजन्य से अमन यादव के नेतृत्व में जरूरतमंद लोगों के बिच कम्बल वितरण किया गया. मौके पर अमन यादव ने कहा कि विधायक मंगल कालिंदी के सहयोग से धर्म और जाति बंधन से दूर हटकर ठंड के मौसम में कंबल का वितरण किया गया. मौके पर मानिक मल्लिक, रोशन सिंह.,अभिषेक जायसवाल, पोपो मुंडा, अभय जायसवाल, धीरज आदि स्थानीय युवा उपस्थित थे.



