घाटशिला: घाटशिला थाना परिसर में शनिवार को घाटशिला एवं मऊभंडार ओपी क्षेत्र के शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक में सरस्वती पूजा एवं शब-ए-बरात को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई. बैठक में पूजा समिति एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित हुए. बैठक को संबोधित करते हुए घाटशिला एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर ने कहा कि त्योहारों के दौरान डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, साथ ही रात 10 बजे के बाद गाने बजाने की अनुमति नहीं होगी. उन्होंने समिति के सदस्यों से अपील की कि वे पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें. एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर ने प्रतिमा विसर्जन को लेकर भी विशेष दिशा-निर्देश दिए. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि विसर्जन जुलूस के दौरान नियमों का सख्ती से पालन किया जाए. बैठक में जिला पार्षद कर्ण सिंह, देवयानी मुर्मू, घाटशिला थाना प्रभारी मधुसूदन डे, सर्कल इंस्पेक्टर बैजनाथ कुमार, मऊभंडार ओपी प्रभारी पंकज कुमार, तापस चटर्जी, दिनेश साव, फकीर चंद्र अग्रवाल, एस एन जैन, कालीराम शर्मा, नीलू दत्ता, शेख अशरफ भोलू, महमूद अली, प्रकाश जायसवाल, मुखिया कल्पना सोरेन, निर्मला शुक्ला, संगीता देवी, प्रदीप रॉय, सुरेश सिंह चौहान, साहिल आनंद समेत विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.



