जमशेदपुर: जमशेदपुर से सटे कपाली ओपी अंतर्गत स्काई लैंड सिटी सहाय कम्प्लेस में रहने वाले 32 वर्षीय कुंदन गांगुली पंखे के सहारे लटककर आत्महत्या कर लिया है. जानकारी के अनुसार कुंदन गांगुली की पत्नी मेघा गांगुली और दोनों बच्चे कुंदन गांगुली के बड़े भाई के घर घूमने के लिए गए थे. आत्महत्या के दौरान घर का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था. वहीं जब बच्चे और पत्नी वापस 3 फरवरी को रात 9 बजे घर आए तो कमरा अंदर से बंद था. (नीचे भी पढ़ें)
काफी खटखटाने के बाद भी जब दरवाज़ा नहीं खुला तो बस्ती के लोग और रिश्तेदारों ने दरवाजा तोड़ा, जिसके बाद अंदर का हालात झींझोर देने वाला था, आनन फानन में कुंदन गांगुली को पंखे से उतारकर तमोलिया स्थित ब्राह्मणनन्द अस्पताल लें जाया गया, जहां जांच के उपरांत डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं इसकी सूचना कपाली ओपी को मृतक के भाई चन्दन गांगुली द्वारा दिया गया. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बॉडी को मंगलवार पोस्टमॉर्टर्म के लिए सरायकेला अस्पताल भेज दिया. मृतक कुंदन गांगुली के भाभी द्वारा बताया गया कि कुंदन का पारडीह में रिद्धि इलेक्ट्रिकल दुकान है और वह पेशे से इलेक्ट्रीशियन था कारोबार करने के समय वह कर्ज़ा लिया था, जिस कारण अक्सर क़र्ज़ को लेकर परेशान रहता था. मृतक 5 लाख रुपये का कर्जदार था, जिससे वह परेशान रहता था. फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.



