रांची : 68वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट-2025 का आयोजन झारखण्ड पुलिस द्वारा रांची के मोरांग गोमके जयपाल सिंह मुण्डा मेगा स्पोर्टस कॉम्पलेक्स के परिसर में 10 से 15 फरवरी तक किया जा रहा है. इस कार्यक्रम का उद्घाटन 10 फरवरी को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार द्वारा किया जाएगा. इस उद्घाटन समारोह में वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं वरीय सेवानिवृत्त पदाधिकारी तथा कनीय पदाधिकारी की उपस्थिति में मार्च पास्ट की सलामी के साथ अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट 2025 का शुभारंभ होगा. साथ ही साथ 15 फरवरी को इस समारोह का समापन झारखंड के मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा. अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन अखिल भारतीय पुलिस खेलकूद ऑथोरिटी के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है. सर्वप्रथम वर्ष 1953 में राईफल रिवाल्वर, शूटिंग प्रतियोगिता के रूप में प्रारंभ किया गया था. इसको प्रारंभ करने का मुख्य उद्देश्य व्यवासायिक प्रदर्शन के मानको को सभी पुलिस संगठनों के कर्मियों के बीच सर्वश्रेष्ठीकरण को प्रोत्साहिक करना था. जैसे-जैसे इस आयोजन की सफलता एवं लोकप्रियता बढ़ता गया, इस पुलिस डयूटी मीट में अतिरिक्त प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया. उदाहरण स्वरूप वर्ष 1954 में फर्स्ट एंट एम्बुलेन्स ड्रिल को शामिल किया गया एवं वर्ष 2010 में कमाण्डो प्रतियोगिता को शामिल किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

सेन्टर कॉडिनेशन कमेटी के मार्गदर्शन में अखिल भारतीय पुलिस डयूटी मीट का आयोजन किया जाता है. राज्यों के महानिदेशक के कांफ्रेंस के दौरान दो वार्षिक कार्यकाल के लिए चुने जाते है. प्रतिभागियों तथा इन्वेट्स की संख्या बढ़ने के कारण वर्ष 1999 में अखिल भारतीय पुलिस डियूटी मीट मुख्य रूप से तीन भागों में बांटा गया. इस दौरान राइफल रिवाल्वर शूटिंग प्रतियोगिता, बैंड प्रतियोगिता, साइंटिफिक एंड टू इन्वेस्टिगेशन, पुलिस फोटाग्राफी, कम्प्यूटर अवरनेस, पुलिस विडियोग्राफी, एन्टी सबोटेज चेक (श्वान दस्ता) इत्यादि शामिल है. 67वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी का आयोजन वर्ष 2024 में आरपीएफ पुलिस संगठन के द्वारा लखनऊ में किया गया था. झारखंड के डीजीपी के निर्देशन में 68वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट 2025 का आयोजन पहली बार झारखंड के मोरांग गोमके, जयपाल सिंह मुण्डा खेल परिसर में किया जाएगा. इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आये कुल 18 राज्य के प्रतिभागी, एवं केन्द्रशासित प्रदेश के 02 राज्य के प्रतिभागी एवं देश के अर्द्ध सैनिक संगठन के कुल 08 टीमें भाग ले रही हैं. इस प्रतियोगिता में कुल 13 विषयों पर प्रतिस्पर्धा कराया जायेगा. (नीचे भी पढ़ें)
इसके तहत विधि विज्ञान परीक्षा लिखित, मेडिको-लिगल मौखिक परीक्षा, पुलिस फोटोग्राफी परीक्षा, पुलिस वीडियोग्राफी, क्राइम इन्वेस्टीगेशन लॉ रूल्स तथा कोर्ट जजमेंट, लिफ्टिंग पैकिंग, प्रदर्शों का अग्रसारण, अंगुलांक विज्ञान प्रायोगिक एवं मौखिक परीक्षा, पुलिस पोट्रेट, ऑब्जर्वेशन, कंप्यूटर साक्षरता, श्वान प्रशिक्षण (श्वान के लिए), एण्टी सबोटेज चेक शामिल है. इस प्रतिस्पर्धा में पुलिस एवं अर्द्ध सैनिक संगठन के कुल 1228 प्रतिभागी, जिनमें पुरुष प्रतिभागी 1160 एवं महिला प्रतिभागी 68, एवं श्वान दस्ता के 21 टीमें में 128 श्वान भाग ले रहे हैं. इन प्रतिस्पर्धा के मूल्यांकन हेतु 45 निर्णायक सदस्य होंगे. इन प्रतियोगिताओं का आयोजन स्थल आइटीएस, रक्षा शक्ति विश्व विद्यालय एवं बिरसा मुण्डा खेल स्टेडियम में निर्धारित की गई है. इस प्रतिस्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले चयनित प्रतिभागी प्रथम, द्वितीय, तृतीय को पुरस्कृत किया जाएगा. प्रतिस्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले टीम को ओवरऑल चैंपियनशिप विनर ट्राफी प्रदान की जाएगी. साथ ही उप विजेता को ओवरऑल चैंपियनशिप रनर ट्राफी प्रदान की जाएगी. निजी चैंपियनशिप व निजी रनर ट्राफी भी प्रदान की जायेगी. अनुसंधान के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अनुसंधानकर्ता को ट्राफी से सम्मानित किया जाएगा. इस प्रतियोगिता में शामिल हो रहे प्रतिभागियों के लिए संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्य रूप से छऊ नृत्य, नागपुरी डांस एवं जैप-10 और आई०आर०बी० के जवानों के द्वारा अपने-अपने रंगारंग मंच, नाटक से मधुर एवं मनमोहक, प्रदर्शन किया जाएगा. झारखंड के समृद्ध प्राकृतिक सौन्दर्य एवं पयर्टक स्थलों से प्रतिभागियों को परिचय कराने की भी व्यवस्था की गई है.



