जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के आजाद नगर रोड नंबर 1 में एक महिला के घर से 15 से 20 लाखों रुपये के आभूषण और नकद चोरी होने का मामला सामने आया है. (नीचे भी पढ़ें)

पीड़ित महिला के मुताबिक, सुबह 5 बजे उनके ससुर की अचानक तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद परिवार के सभी लोग उनके साथ व्यस्त थे और फिर सो गए थे. उसके बाद घर में मौजूद लोग जब सुबह करीब 9 बजे उठे तो देखा कि कमरे की अलमारी खुली हुई थी और उसमें रखा सामान गायब था. (नीचे भी पढ़ें)
महिला ने बताया कि चोर घर से सोने का एक सिक्का, दो कान की बालियां, दो अंगूठियां और करीब 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए. ( नीचे भी पढ़ें)
पीड़िता का कहना है कि पिछले दिनों हड्डी गोदाम इलाके में दो महिलाओं को कथित तौर पर मोबाइल चोरी करते हुए लोगों ने पकड़ा था। महिला के मुताबिक, उनके घर में चोरी करने के लिए सीसीटीवी फुटेज में घुसी महिलाएं भी उन्हीं महिलाओं जैसी दिखाई दे रही हैं. (नीचे भी पढ़ें)
घटना की जानकारी पीड़ित परिवार ने मानगो थाना पुलिस को दे दी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.




