• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, August 18, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur bjp enthusiast after delhi won : दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत पर जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का माहौल, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, अमरप्रीत सिंह काले, काली शर्मा, प्रेम झा, अनिल मोदी समेत कई नेताओं की देखे क्या है प्रतिक्रिया

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X


जमशेदपुर : दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है. 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में दमदार वापसी कर भाजपा ने यह साबित कर दिया कि जनता अब झूठे वादों, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को नकार चुकी है. इस ऐतिहासिक जीत पर पूरे देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल है. वहीं, जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं में भी इस जीत पर जश्न और उत्साह का माहौल है. (नीचे भी पढ़े)

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने इसे दिल्ली की जनता की जीत करार देते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने आपदा (आप-दा) से मुक्ति पा ली है. 10 साल तक अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार ने जनता को गुमराह कर भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी और अराजकता का माहौल बनाया था, लेकिन इस बार जनता ने विकास और सुशासन को चुना है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत सभी कार्यकर्ताओं को इस ऐतिहासिक जीत की बधाई दी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दुर्गति इस बात का प्रमाण है कि देश अब इस भ्रष्ट और दिशाहीन पार्टी से पूरी तरह मुक्त होना चाहता है. 70 में से 68 सीटों पर कांग्रेस की जमानत जब्त होना और लगातार लोकसभा और विधानसभा चुनाव में ज़ीरो की डबल हैट्रिक लगाना यह दर्शाता है कि जनता अब इस पार्टी को पूरी तरह नकार दिया है. सुधांशु ओझा ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने अब समझ लिया है कि केजरीवाल सिर्फ झूठे वादे, झूठ और मुफ्तखोरी की राजनीति करते रहे. उनका ‘फ्री रेवड़ी’ मॉडल दिल्ली को गर्त में ले गया. स्कूल, अस्पताल और बिजली-पानी के नाम पर सिर्फ घोटाले हुए, और अब जनता ने इसका करारा जवाब दिया है. उन्होंने आगे कहा कि जिस व्यक्ति ने खुद को ईमानदारी का मसीहा बताया था, वही भ्रष्टाचार के मामलों में जेल के दरवाजे तक पहुंच गया. केजरीवाल सरकार का सच जनता के सामने आ चुका है और दिल्ली की जनता ने उन्हें नकार कर यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि देश मे अब विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति ही चलेगी.(नीचे भी पढ़े)


दिल्ली चुनाव की जीत देश की दिशा और दशा को बदलेगी, जनता का आभार : अमरप्रीत सिंह काले
दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी, विकासोन्मुखी और सुशासन की नीति पर जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण हैं. यह ऐतिहासिक जीत स्पष्ट करती है कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के संकल्प को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है. यह बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहीं. श्री काले ने अपना बयान जारी कर कहा है कि इन चुनावों में जनता ने झूठे वादों, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को पूरी तरह से नकार दिया है. यह परिणाम दर्शाता है कि जनता अब विकास, पारदर्शिता और सुशासन चाहती है, न कि भ्रामक प्रचार और खोखले वादों पर आधारित राजनीति. भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं और संगठन की मजबूत रणनीति ने इस जीत को संभव बनाया है. मैं प्रदेश भाजपा नेतृत्व, केंद्रीय नेतृत्व, सभी कार्यकर्ताओं और दिल्ली की जागरूक जनता का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ. यह जीत केवल एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि नए भारत की दिशा तय करने वाला एक ऐतिहासिक निर्णय है. भारतीय जनता पार्टी अपनी जनसेवा की प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए जनता के विश्वास पर पूरी निष्ठा से खरा उतरेगी.(नीचे भी पढ़े)


विकास और विश्वास के नए युग का हुआ आरंभ : प्रेम झा
भाजपा जमशेदपुर महानगर मीडिया प्रभारी प्रेम झा ने दिल्ली की शानदार जीत को विकास और विश्वास के नए युग का आरंभ बताते हुए कहा कि दिल्ली की जनता अब सुशासन, पारदर्शिता और विकास चाहती है. दिल्ली की नवनिर्वाचित भाजपा सरकार इस भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरेगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को साकार करेगी. उन्होंने कहा कि यह जीत सिर्फ चुनावी जीत नहीं, बल्कि जनता की इच्छाओं का प्रतिबिंब है. दिल्ली ने अब अरविंद केजरीवाल के खोखले वादे, झूठ और नाटकबाजी से पीछा छुड़ाकर सच्चे नेतृत्व को चुना है. भाजपा की यह जीत जनता की जीत है, कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है.
दिल्ली में झूठ और बेईमानी की हुई हार : काली शर्मा


भाजपा महानगर कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा (काली शर्मा) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) के झूठ और बेईमानी की हार है. 26 साल बाद दिल्ली की जनता ने एक बार फिर भाजपा को सरकार बनाने का अवसर देकर यह दिखा दिया कि आप झूठे वादे करके लंबे समय तक राज्य पर शासन नहीं कर सकते. काली शर्मा ने आगे कहा कि यह आप और केजरीवाल द्वारा दिल्ली को दयनीय स्थिति में पहुंचाने का नतीजा है. उन्होंने कहा कि यह पंजाब के सभी आप नेताओं के लिए एक ‘सबक‘ है. पिछले तीन सालों में उन्होंने पंजाब के साथ जो किया है, उसकी स्थिति आज दिल्ली में हुई स्थिति से भी बदतर होगी.(नीचे भी पढ़े)

मोदी है तो मुमकिन है:अनिल मोदी

भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी ने नई दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर दिल्ली की जनता को बधाई दी है. उन्होंने कहा की केजरीवाल के खोखले वादों पर मोदी की गारंटी भरी पड़ी है।दिल्ली के चुनाव से यह साबित हो गया है कि मोदी मैजिक अभी बरकरार है. दिल्ली की जनता ने एक बार फिर यह बताने का काम किया कि मोदी है तो मुमकिन है।उन्होंने कहा की दिल्ली की जनता 10 वर्षों के आप के कुशासन से तंग आ चुकी थी. दिल्ली की जनता देश के स्वघोषित ईमानदार दल के स्वघोषित ईमानदार नेताओं की कथनी और करनी को समझ चुकी है. ईमानदारी की आड़ में आप नेताओं के भ्रष्टाचार को जनता ने बखूबी समझ लिया।इन चुनाव ने यह साबित कर दिया कि झूठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। देश की राजधानी दिल्ली के मतदाताओं ने यह बता दिया कि देश का विकास मोदी जी के नेतृत्व में सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। अब दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनेगी और इन 10 वर्षों में दिल्ली का जो विकास अवरुद्ध था वह रफ्तार पकड़ेगा और नई दिल्ली विकसित भारत का केंद्र बिंदु बनेगी.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

jamshedpur surya dham : बोल बम के जयकारे से गूंजा सिदगोड़ा सूर्यधाम, सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा के गंगाजल से हजारों शिवभक्तों ने किया बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक, नंगे पांव जल लेकर सूर्यधाम शिवालय पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास
खबर

jamshedpur surya dham : बोल बम के जयकारे से गूंजा सिदगोड़ा सूर्यधाम, सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा के गंगाजल से हजारों शिवभक्तों ने किया बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक, नंगे पांव जल लेकर सूर्यधाम शिवालय पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

August 17, 2026
Jamshedpur lok samarpan mahabhog : सामाजिक संस्था लोक समपर्ण ने तृतीय सोमवारी को महाभोग का किया आयोजन, हजारों लोगों के साथ शहर के कई गणमान्यजन हुए शामिल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा साहू ने भी किया प्रसाद ग्रहण
खबर

Jamshedpur lok samarpan mahabhog : सामाजिक संस्था लोक समपर्ण ने तृतीय सोमवारी को महाभोग का किया आयोजन, हजारों लोगों के साथ शहर के कई गणमान्यजन हुए शामिल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा साहू ने भी किया प्रसाद ग्रहण

August 17, 2026
Jamshedpur har har mahadeo bhajan sandhya : 24 अगस्त को साकची गुरुद्वारा मैदान में सजेगी हर हर महादेव सेवा संघ की भजन संध्या, गायक एवं सांसद मनोज तिवारी होंगे मुख्य आकर्षण, चार महानुभावों को मिलेगा ‘संघ रत्न सेवा अवार्ड’
खबर

Jamshedpur har har mahadeo bhajan sandhya : 24 अगस्त को साकची गुरुद्वारा मैदान में सजेगी हर हर महादेव सेवा संघ की भजन संध्या, गायक एवं सांसद मनोज तिवारी होंगे मुख्य आकर्षण, चार महानुभावों को मिलेगा ‘संघ रत्न सेवा अवार्ड’

August 17, 2026
Next Post

Jamshedpur sastha preti mahotsav : बिष्टुपुर धर्मसास्था मंदिर में एकादश रुद्र पूर्णाभिषेक हुआ आयोजन, मंदिर में 77वें सास्था प्रीति महोत्सव का हो रहा है आयोजन

jamshedpur proud : काव्यपत ग्लोबल स्कूल की छात्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता प्रतियोगिता, एक हजार स्कूलों के 1 लाख छात्रों ने इस प्रतियोगिता में लिया था हिस्सा

Jharkhand bird flu : रांची में बर्ड फ्लू की पुष्टि, 150 मुर्गियों और एक दर्जन बटेरों की हो चुकी है मौत, पूरे राज्य में सतर्कता के आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day saturday 15th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 15 अगस्त 2026

Jamshedpur theft – मानगो में महिला के घर से लाखों की चोरी, आभूषण व नकदी उड़ा ले गए चोर, देखिए – video

Jamshedpur encroachment removal drive : जेमको से हटाया गया एक दर्जन दुकानें, विरोध करने आये लोगों को पुलिस और टाटा स्टील के सुरक्षाकर्मियों को दौड़ाकर पीटा, देखिये – video

Jamshedpur pre independence day : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति के रंग में रंगा जमशेदपुर, कविता, गीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Jamshedpur mla saryu roy initiative : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित लोगों को कराया भोजन, बाढ़ पीड़ितों की हुई मदद

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural theft : बोड़ाम के भादूडीह में एस्बेस्टस की छत काटकर दुकान में चोरी, नगदी समेत 1.20 लाख के सामान चुरा ले गए चोर

Jamshedpur rural theft : भादूडीह में एस्बेस्टस की छत काटकर दुकान में चोरी, नकदी समेत लाखो का सामान ले उड़े चोर

Jamshedpur theft : परसुडीह में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, स्वतंत्रता दिवस मना रहे थे लोग, चोरो ने किया हाथ साफ

Jamshedpur press club : स्वतंत्रता दिवस पर जमशेदपुर प्रेस क्लब में ध्वजारोहण, सदस्यों के लिए शुरू हुई मेडिकल सुविधा

Press club of Jamshedpur : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह, पत्रकारों से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान

Jamshedpur police line independence day : जमशेदपुर पुलिस लाइन में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, 25 पुलिसकर्मी सम्मानित

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News