जमशेदपुर : बिष्टुपुर खरकई लिंक रोड स्थित श्री धर्म सास्था मंदिर में चल रहे 77वें सास्था प्रीति महोत्सव के तहत शनिवार के यज्ञानुष्ठानों की शुरुआत प्रातः महा गणपति होमम के साथ हुई. (नीचे भी पढ़ें)

इसके पश्चात वेद पंडितों ने सोलह कलशों की स्थापना कर भगवान धर्म सास्था, महा गणपति एवं भगवान कार्तिक की महान्यास पूर्वक एकादश रुद्र पूर्णाभिषेक किया. मंदिर कमेटी के चेयरमैन पीएन शंकरन ने मुख्य पुरोहित विजयभानु के निर्देशन में संपन्न कराये. (नीचे भी पढ़ें)

पूर्णाभिषेक के पश्चात महा आरती आयोजित की गई एवं मंदिर समिति के सदस्यों ने यज्ञानुष्ठान में उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया. शाम को श्रद्धालुओं ने महा गणपति, श्री कार्तिक एवं भगवान धर्मसास्था की प्रतिमाओं के साथ रथ उत्सव का आयोजन किया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया.(नीचे भी पढ़ें)

रथ यात्रा के बाद सभी देवी-देवताओं की पुनः महा आरती की गई. अंत में प्रसाद वितरण के साथ आज के यज्ञानुष्ठान संपन्न हुए. इससे पूर्व दोपहर में स्थानीय दक्षिण भारतीय भजन समिति आचार्य भक्त सभा के सदस्यों ने भी दोपहर में मंदिर में भजन प्रस्तुत किये.



