जमशेदपुर: 12 फरवरी, बुधवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,बाग़बेडा में संत रविदास की जयंती मनाई गयी तथा कक्षा दशम के भैया बहनों के दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह, अभिभावक प्रतिनिधि बिपिन तिवारी, प्रधानाचार्य रंजय कुमार राय तथा विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका रेखा दीदी के द्वारा सामूहिक रूप से भारत माता, ॐ,मां सरस्वती, तथा संत रविदास के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन तथा पुष्पार्चन के द्वारा किया गया. (नीचे भी पढ़े)

अतिथियों का परिचय कराते हुए प्रधानाचार्य रंजय कुमार राय ने विद्यार्थिओं को हमेशा सजग तथा अनुशासित रहते हुए अपने लक्ष्य की ओर लगातार बढ़ते रहने की सलाह दी. अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि आपका चरित्र तथा व्यवहार ही आपका दर्पण है जिससे लोग आपके घर, विद्यालय तथा आपके स्तर का आंकलन करते है. विपिन तिवारी ने कहा कि विद्यालय जैसा माहौल जीवन में और कहीं नहीं मिलता है. दशम कक्षा के कक्षाचार्य सत्यम कुमार सिंह ने भैया बहनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपके जीवन में कई सारी नई चुनौतियां आएंगी पर बिना घबराए अगर आप उनका सामना करेंगें तो निश्चित ही जीत आपकी ही होगी. (नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर भैया प्रत्युष मिश्रा, बहन सानिया सिंह तथा कुसुम कुमारी के द्वारा अनुभव कथन प्रस्तुत किया गया. कक्षा नवम के भैया बहनों के द्वारा दशम कक्षा के भैया बहनों को उपहार भेंट कर उन्हें बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी गयीं. कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ किया गया.














