जमशेदपुर: कोवाली थाना अंतर्गत आमदा पंचायत के तिलाईझोरी गांव में मागे बुरु सुसुन दुरांग परब कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पोटका विधायक संजीव सरदार व तिलाईझोरी की मुखिया ने कहा कि आज के समय में समाज के लोगों को शिक्षा पर जोर देने की जरुरत है. शिक्षित समाज की समाज को विकास के रास्ते पर ले जा सकता है. इसलिए समाज के लोग शिक्षित होने के लिए प्रयास करे. तभी समाज का विकास संभव है.साथ ही साथ अपनी संस्कृति और रीति रिवाज को बचाए रखने पर बल दिया.इस अवसर पर सुनील सरदार, अभिषेक सरदार, एन सरदार,धीरेन सरदार, सिद्देश्वर सरदार, वीरेन सरदार, कृष्णा सरदार, उमापद सरदार, मिहिर चंद्र सरदार, मोहन सरदार, सामंत सरदार, उत्तम सरदार, सुनील भूमिज,प्रफूल्ल सरदार समेत भूमिज समाज के काफी संख्या में लोग मौजूद थे.














