जमशेदपुर: महान संत शिरोमणि गुरु रविदास की 648वीं जयंती त्र्यम्बकं महादेव मंदिर मानगो परिसर मनायी गयी. मौके पर अतिथियों ने कहा कि संत रविदास ने समानता और भाईचारे का संदेश दिए. ईश्वर की नजर में सभी इंसान बराबर हैं और जाति, धर्म, या सामाजिक स्थिति के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए. उनकी प्रसिद्ध पंक्ति “मन चंगा तो कठौती में गंगा” आज भी लोगों के दिलों में गूंजती है. इसका अर्थ है कि अगर हमारा मन शुद्ध और पवित्र है, तो ईश्वर की कृपा हम पर बनी रहती है.संत रविदास ने समाज के पिछड़े और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कड़ी मेहनत की. उन्होंने लोगों को शिक्षा का महत्व समझाया और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया.संत रविदास ने हमें सिखाया कि ईश्वर की भक्ति और सेवा ही सच्चा धर्म है. उन्होंने लोगों को आडंबरों और रूढ़िवादी परंपराओं से दूर रहने की सलाह दी.(नीचे भी पढ़े)

आज हम सभी को संत रविदास के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए. हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करना चाहिए. हमें जाति, धर्म, और लिंग के आधार पर होने वाले भेदभाव को खत्म करना चाहिए और एक ऐसे समाज का निर्माण करना चाहिए जहां हर व्यक्ति को समान अधिकार और सम्मान मिले. संत शिरोमणि रविदास सेवा समिति के संरक्षक, नीरज सिंह,अशोक कुमार,नित्यानंद सिंह की देखरेख में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ. इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह,भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा,भाजपा मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय,मानगो मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष सुशील पांडे,त्र्यम्बकं महादेव मंदिर के अध्यक्ष रामश्रय सिंह,बिशनदेव दास,जटाशंकर पांडे,नीलकमल शेखर, सुनील सिंह,अर्जुन शर्मा,शिव प्रकाश शर्मा,विजय तिवारी,सुनील कुमार,मानगो के वरिष्ठगण एवं संत रविदास के भक्तगण शामिल थे.














