जमशेदपुर : मुस्लिम समुदाय के गम का पर्व शब-ए-बारात 13 फरवरी को होगा. इसको लेकर जमशेदपुर शहर में बड़ी गाड़ियों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा. इसको लेकर जमशेदपुर के उपायुक्त (डीसी) अनन्य मित्तल, वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) किशोर कौशल और ट्राफिक डीएसपी की ओर से एक आदेश निकाला गया है. इसके तहत 13 फरवरी की शाम 6 बजे से 14 फरवरी की सुबह 6 बजे तक यानी 12 घंटे तक सभी प्रकार के बारी वाहनों का परिचालन शहर में पूर्णत: वर्जित रहेगा. सिर्फ बसों का परिचालन हो सकेगा.














