जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची बाजार स्थित जायसवाल होटल के पीछे वाले रास्ते में चलने वाले जुआ अड्डा पर साकची पुलिस ने छापामारी की. इस छापामारी में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों में गोलमुरी के केबुल बस्ती रोड नंबर दो निवासी बबलू कुमार महतो, मानगो जवाहरनगर बगानशाही निवासी रइश अहमद, कदमा भाटिया बस्ती केपीएस स्कूल के पास रोड नंबर 4 निवासी अरुण कुमार शर्मा, सीतारामडेरा के भुइयांडीह के कल्याणनगर निवासी प्रदीप पोद्दार, गोलमुरी बजरंग नगर निवासी गणेश यादव, भुइयांडीह कल्याण नगर निवासी नीरज कुमार सिंह शामिल है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि साकची बाजार स्थित जायस्वाल होटल के पीछे वाले रास्ते पर करीब 06-07 लोग भोले-भाले लोगों को पैसा दोगुना चार गुना करने का लालच देकर अवैध जुआ खेलाकर लोगों को ठगने का काम कर रहे है. (नीचे भी पढे)
तुरुन्त छापेमारी करने पर अवैध जुआ या लॉटरी खेलने एवं खेलवाने वाले लोगों को पकड़ा जा सकता है. वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु एक छापेमारी दल का गठन किया गया. उक्त घटना स्थल पर छापेमारी दल के साथ पहुंचा. वहां पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि करीब 05-06 लोग चिल्ला-चिल्ला कर 10 के बदले 20, 20 के बदले 40 जोर जोर से बोल कर लोगों को तुरन्त पैसा निवेश करने पर पैसा दोगुना चार गुना करने के लिए प्रलोभित कर रहे है. यह देखकर जब छापेमारी दल उनके पास पहुंची तो पुलिस टीम को देख कर वे लोग इधर-उधर भागने लगे. जिन्हें छापेमारी दल के द्वारा दौडा कर कुल 06 व्यक्तियों को पकड लिया गया. उनके पास से पैसे और जुआ खेलने के सामान बरामद किये गये है.














