रांची / जमशेदपुर : झारखंड में दिन प्रतिदिन तेज धूप के कारण फरवरी माह में ही गर्मी में तेजी से वृद्धि हो रही है. वहीं 17 से 20 फरवरी तक मौसम बदलने का अनुमान है. इस दौरान 17 फरवरी यानी सोमवार से राज्यभर में आंशिक बादल छाये रहें, जिससे तेज धूप से लोगों को राहत मिली. मौसम विभाग रांची केंद्र की माने तो सोमवार से अगले चार दिन तक आंशिक बादल के साथ गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान जारी किया है. वहीं सोमवार को सबसे गर्म राज्य सरायकेला जिला रहा, जहां का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. वहीं अन्य जिलों में रांची का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर का 34.6 डाल्टनगंज का 34.2 डिग्री, बोकारो का 32.1 डिग्री, चाईबासा का 34.8 डिग्री, चतरा का 29.6 डिग्री, देवघर का 32 डिग्री, धनबाद का 29.2 डिग्री, गढ़वा का 31.6 डिग्री, गोड्डा का 30.4 डिग्री, गुमला का 30.5 डिग्री, जामताड़ा का 31.5 डिग्री, खूंटी का 31.2 डिग्री, बहरागोड़ा का 31.9 डिग्री, नेतरहाट का 25.2 डिग्री, लोहरदगा का 29.8 डिग्री, पाकुड़ का 28.7 डिग्री, पलामू का 32.8 डिग्री, सिमडेगा का 32.6 डिग्री और जामताड़ा का 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
मौसम का मिजाज – झारखंड के दक्षिण-पूर्वी तथा निकटवर्ती हिस्सों में 19 और 20 फरवरी को वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान राज्य की राजधानी रांची, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में गरज के साथ बारिश का अनुमान है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.












