गालूडीह: टाटा स्टील फाउंडेशन ज्योतिप्लोशिप की लिखित परीक्षा में गालूडीह स्थित आदर्श मध्य विद्यालय की कक्षा सात की तीन छात्रा प्रीति मुर्मू,उषा मुर्मू और सुजाता मुर्मू 2024-25 परीक्षा में सफलता प्राप्त की है. विद्यालय की शिक्षिका शिप्रा दत्ता ने बताया कि तीनों छात्रा गरीब परिवार से है. स्कॉलरशिप मिलने के बाद छात्राओं को पढ़ाई में मदद मिलेगी.(नीचे भी पढ़े)
छात्राओं को पढ़ाई करने के लिए हर वर्ष टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से 7000 की राशि प्रदान की जाती है. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की तीन छात्रा टाटा स्टील फाउंडेशन के ज्योतिफेलोशिप में चयन होना समाज एवं ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए गर्व की बात है.



