जमशेदपुर : देश के रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी के बर्मामाइंस स्थित उनके निवास स्थान पहुंचे. उनका यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत परिवार की ओर से किया गया. संजय सेठ खादी बोर्ड के अध्यक्ष रहे है जबकि कुलवंत सिंह बंटी खादी बोर्ड के सदस्य रहे है. इस मौके पर उनके बीच आपसी बातचीत हुई और संगठनात्मक कार्यों की जानकारी भी दोनों ने एक दूसरे को साझा किया. इस मौके पर उनके माता पिता का आर्शीवाद भी श्री सेठ ने लिया. इसके बाद उन्होंने सिंहभूम चैंबर में पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की.












