जमशेदपुर: जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल परिसर में शनिवार को कुछ देर ही डेंटल का ओपीडी चलाया गया. उसके बाद इस विभाग से संबंधित उपकरण को नये एमजीएम अस्पताल में भेजने का काम शुरू किया गया. ताकि सोमवार से वहां इलाज किया जा सकें. वही चल रहे डेंटल ओपीडी बंद होने व नये अस्पताल में चल ने की जानकारी के लिए ओपीडी के पास नोटिस लगा दिया गया है. जिससे मरीजों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी. इधर एमजीएम अस्पताल परिसर में चल रहे डेंटल ओपीडी पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

अब सोमवार से यह डेंटल का ओपीडी एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में बने नये अस्पताल में चलेगा. इसके लिए विभाग के द्वारा तैयारी पूरी कर ली गयी है. डेंटल ओपीडी में प्रतिदिन 80 से 90 मरीज इलाज कराने के लिए आते है. अब उन लोगों को नये एमजीएम अस्पताल में जाना होगा. जिससे उनकी परेशानी बढ़ सकती है. इसके पहले आई व ईएनटी ओपीडी को भेजा जा चुका है.















