जमशेदपुर: हर रविवार को मानगो डिमना रोड मे सुबह छः बजते ही मधुमेह और उच्च रक्तचाप की जांच कराने वालों की लम्बी लाइन लगने लगती है. मानगो नगर विकास परिषद नामक समाजिक संस्था के बैनर तले मानगो वासियो के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम विगत तीन माह से आरम्भ किया गया है. जैसे जैसे शिविर की जानकारी लोगो को मिलती जा रही है वैसे वैसे ही जाँच कराने वालों का तांता लगता जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
संस्था के मुख्य संयोजक मनोज मिश्रा ने बताया कि मधुमेह बढ़ते प्रचलन के पीछे कई कारक हैं, जिनमे तेजी से बढ़ता शहरीकरण, गतिहीन जीवन शैली, अस्वास्थ्यकर आहार, तंबाकू का सेवन और बढ़ती जीवन प्रत्याशा भी शामिल है. उन्होंने बताया कि विश्व मे भारत मधुमेह के मामले मे दूसरे स्थान मे पहुंच गया है है, जो अत्यंत गंभीर है. देश मे मधुमेह से पीड़ित बच्चों और किशोरों की संख्या हर साल बढ़ रही है। मनोज मिश्रा ने बताया कि परिषद ने मधुमेह को चुनौती के रूप मे स्वीकार किया है और लोगो को मधुमेह के प्रति जागरूक कर रहा है. रविवार के कार्यक्रम मे मनोज मिश्रा के साथ विष्णु लाल, सुबोध प्रसाद, शुभश्री दत्ता, जिष्णु महतो सहित अन्य सदस्य शामिल थे. आज के स्वास्थ्य शिविर मे 118 लोगो के जांच किये गए तथा तुरंत जांच रिपोर्ट भी प्रदान किया गया.



