गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र के दारिसाई गांव स्थित नवकुंज मंदिर प्रांगण में रविवार को विनय दास बाबाजी की देखरेख में चतुर्थ नवकुंज को लेकर बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता मंदिर समिति के सदस्य बासंती प्रसाद सिंह और सृष्टिधर महतो ने की. बैठक में चतुर्थ नवकुंज को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी. समिति के सदस्य बासंती प्रसाद सिंह ने बताया कि चतुर्थ नवकुंज में 58 कीर्तन मंडली कीर्तन करेंगे. 9 वरणीय कीर्तन मंडली रहेंगे. साथ ही 9 कुंज में 9 अधिकारी और 9 गोश्वामी रहेंगे. नवकुंज के लिए 22 टीम गठित की गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
सभी को अपनी जिम्मेवारी दी गयी है. उन्होंने बताया कि चतुर्थ नवकुंज के लिए मात्र कुछ ही दिन शेष बचे हुए हैं. उन्होंने हर रविवार को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने आग्रह किया है. मौके पर पुजारी सुखदेव दास, मुखिया हरिपद सिंह, बासंती प्रसाद सिंह, सृष्टिधर महतो, बबलू महतो, पिंटू महतो, चंद्र मोहन दास, प्यारी मोहन गिरी, अतुल चंद्र महतो, बापन दास, निधु दास, हलधर दास, बुधेश्वर महतो, श्यामापद महतो जराम महतो, उमाकांत महतो, निर्मल चंद्र सिंह, विभूति महाकुड़, पेलाराम महतो आदि उपस्थित थे.



