चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) के टाटा कॉलेज के बैंक (पीएनबी) खाते से फर्जी तरीके से एक करोड़ 58 लाख 96 हजार 800 रुपये की निकासी मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है, जहां पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. वही उनके पास से पुलिस ने 14 लाख 80 हजार नगद, पांच मोबाइल फोन, बैंक चेक और एक एटीम जब्त किया गया हैं. गिरफ्तार किये गये आरोपियों में रामगढ़ का धनंजय कुमार प्रजापति (35), बोकारो के चास मोड़ स्थित यस बैंक के कर्मचारी अमृता शर्मा (26) और रांची के कडरू स्थित इएसएएफ बैंक के असिस्टेंट मैनेजर संजय कुमार (35) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. (नीचे भी पढ़ें)
सोमवार को कांड का उद्भेदन करते हुए चाईबासा एसपी ने बताया कि इस कांड में कुल तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. इसके लिए विशेष छापामारी दल का गठन कर ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, राज्यों में तथा रामगढ़, रांची एवं बोकारो जिला में भेजा गया. विभिन्न स्थानों पर छापामारी किया गया. छापामारी के क्रम में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए कुल 14 लाख 80 हजार रूपए बरामद किये गये. फिलहाल तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया.



