जमशेदपुर : महाशिवरात्रि 26 फ़रवरी होगी. इसको लेकर भक्तों द्वारा अलग से तैयारी की गई है. जमशेदपुर में कई जगह पर शिव बारात भी निकल जाएगा और भव्य आयोजन की तैयारी की गई है. महाशिवरात्रि को देखते हुए जमशेदपुर के जिला प्रशासन ने 26 फरवरी को नो एंट्री लागू की है. सुबह 5:00 से लेकर रात के 11:00 तक नो एंट्री लगाई गई है. इस दौरान बसों को छोड़कर शेष सभी बड़ी गाड़ियां नहीं चलेगी. इस गले का जमशेदपुर के उपायुक्त अन्य मित्तल वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल और ट्रैफिक डीएसपी का संयुक्त एडवाइजरी सह सर्कुलर जारी किया गया है.



