जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी यातायात थाना टीम द्वारा बर्मामाइन्स थाना क्षेत्र के आरडी टाटा चौक से लेकर सुनसुनिया गेट होते हुए बर्मामाइंस चौक तक सड़क पर अवैध रूप से पार्किंग किए गए भारी वाहनों के विरुद्ध विधिसम्मत कारवाई करते हुए लाल पर्ची चिपकाते हुए भविष्य में रोंग पार्किंग में वाहनों को ना खड़ा करने की चेतावनी देते हुए जागरूकता अभियान चलाया गया. (नीचे भी पढ़ें)

अभियान के क्रम में कुल 45 वाहनों के विरुद्ध उक्त कारवाई की गई जिसमें सोमवार की शाम तक 10(दस) वाहन स्वामियों से कुल 5 (पाँच) हज़ार की जुर्माना राशि वसूल की गई है. उल्लेखनीय है कि रॉंग पार्किंग व ड्रंकन ड्राईव तथा रैश ड्राइविंग के विरुद्ध अभियान गोलमुरी थाना क्षेत्र के टेल्को, सिदगोड़ा, गोलमुरी व बर्मामाइन्स आदि अन्य थाना क्षेत्र में लगातार चलाया जाता रहा है और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्येश्य से भविष्य में भी इस तरह का यातायात नियमों के अनुपालन हेतु अभियान जारी रहेगी.



