सरायकेला : टाटा- कांड्रा एक्सप्रेस वे पर लगा ट्रैफिक सिग्नल का बुधवार से ड्राई रन शुरू हो गया है. मालूम हो कि जेडएफ ग्रुप की ओर से सीएसआर के तहत आकाशवाणी चौक से लाल बिल्डिंग चौक तक ट्रैफिक सिग्नल इंस्टॉल किया गया है. इसका औपचारिक उद्घाटन अगले महीने किया जाएगा. इसबीच राहगीरों को इसके प्रयोग में सहूलियत हो इसके लिए बुधवार से ड्राई रन की शुरुआत की गई. ट्रैफिक इंस्पेक्टर अजय कुमार तिवारी ने बताया कि उक्त मार्ग पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है. (नीचे भी पढ़ें)

ड्राई रन शुरू होने से लोगों को इसकी जानकारी भी होगी और जाम से निजात भी मिलेगा. शुरुआती दौर में ट्रैफिक पुलिस राहगीरों को मदद करेंगे उसके बाद नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती बढ़ाई जाएगी. उन्होंने राहगीरों से यातायात नियमों का पालन करते हुए नए व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है. ड्राई रन के अवसर पर आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, कंपनी के अधिकारी और सेवानिवृत्त डीएसपी अरविंद कुमार के साथ ट्रैफिक पुलिस के अन्य जवान मौजूद रहे.














