रांची : पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड राँची, का सभी जिलों को निर्देश दिया गया था कि महिलाओं एवं बच्चियों से संबंधित अपराध की सूचना अगर प्राप्त होती है तो अबिलम्ब संज्ञान लेते हुए कार्रवाई सुनिश्चित करें. इसी क्रम में शुक्रवार को गोड्डा के पुलिस अधीक्षक को सूचना प्राप्त हुई थी की देवडाँड़ थाना क्षेत्र के ग्राम- मलमला में एक नाबालिग लड़की की शादी करवाई जा रही है सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, गोड्डा के निर्देशानुसार थाना प्रभारी देवडाँड़ को उक्त स्थान पर भेज कर मामले का सत्यापन किया गया. मामला सत्य पाया गया. इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए विवाह को रुकवा दिया गया है, तथा नाबालिग बच्ची के माता, पिता को थाना लकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोड्डा, देवडाँड़ थाना प्रभारी एवं मजिस्ट्रेट द्वारा नाबालिग लड़की के माता, पिता की काउंसलिंग की गई है, और सख्त हिदायत देते हुए अग्रतर कार्यवाई की जा रही है.











