आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड दो स्थित सनराइज अपार्टमेंट के प्रोपराइटर पर नगर निगम ने 6:50 लख रुपए का जुर्माना ठोका है. जिसे तत्काल जमा करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही दो दिनों के भीतर सोसाइटी में ड्रेनेज की व्यवस्था ठीक करने का निर्देश दिया गया है. बता दे कि सोसाइटी में बने करीब 130 फ्लैट का गंदा पानी सड़क पर बह रहा था. इस खबर को शार्प भारत में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया. (नीचे भी पढ़े)
जिसके बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया और मंगलवार को उपनगर आयुक्त ने स्थल का भौतिक निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की. निरीक्षण के क्रम में उपनगर आयुक्त ने बिल्डर का लापरवाही पाया उसके बाद जुर्माना लगाया. जिसके बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया. हालांकि इसकी शिकायत लोगों ने नगर निगम में कई बार की थी. मगर बिल्डर और नगर निगम की सांठगांठ के कारण अब तक जांच नहीं हुई थी.



