जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के गौतम अपार्टमेंट निवासी मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी की सड़क हादसे का शिकार हो गयी. इस हादसा में पत्नी डॉली सिंह की मौत हो गई. डॉली सिंह डीबीएमएस स्कूल (जमशेदपुर के कदमा) की शिक्षिका थी. टाटा रांची हाईवे पर यह हादसा हुआ है. मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी के साथ अपनी भाभी रंजीत कौर और भतीजा सुखदीप सिंह एक ही कार पर सवार थे. इसी बीच एक तेज गति से आ रही गाड़ी से उनकी गाड़ी टकरा गई जिससे पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि मनमोहन सिंह, उनकी भाभी और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिनको तत्काल रांची अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
बताया जाता है कि मनमोहन सिंह अपनी पत्नी और परिवार के अन्य लोगों के साथ लुधियाना में अपनी बेटी की शादी करने गए थे जहां 2 दिन पहले उन्होंने अपनी बेटी की शादी की और वे लोग वहां से वापस जमशेदपुर लौट रहे थे कि रास्ते में हादसे के शिकार हो गए. वह अपनी कर को अपने रांची स्थित ससुराल में रख दिए थे और फिर लुधियाना गए थे जहां से लौट के बाद उन्होंने कर को वापस लिया और वापस जमशेदपुर लौट रहे थे कि वह हादसे के शिकार हो गए. (नीचे भी पढ़ें)
सरदार मनमोहन सिंह टाटा स्टील के सेवानिवृत कर्मचारी थे. इस घटना से सिख समुदाय में दुख का माहौल है. विभिन्न सिख समाज के लोगों ने उनकी मौत पर दुख जताया है. मनमोहन सिंह रिटायरमेंट के बाद विश्वकर्मा टेक्निकल इंस्टिट्यूट से जुड़े थे और वह लगातार वहां के लिए काम कर रहे थे.



