गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र के बागालगोड़ा गांव शनिवार को कालाझोर गांव निवासी चामटु सिंह की पुत्री सुनीता सिंह का विवाह पोटका डोरकासाई गांव निवासी दिनेश सरदार के साथ संपन्न हुआ. कन्या के पिता अत्यंत गरीब है. किसी तरह से मजदूरी कर परिवार का जीवन यापन करते हैं. इसकी जानकारी होने पर भारतीय आदिवासी भूमिज समाज के सदस्यों ने बेटी की शादी कराने का बीड़ा उठाया. (नीचे भी पढ़े)
भूमिज समाज के सदस्यों ने बारात की दावत के लिए पूरी खाद्य सामग्री व हलवाई का पूरा खर्चा प्रदान किया. इस अवसर पर सुसेन सिंह ने बताया कि देने वाले ऊपर वाला है, समाज में हमें एक दूसरे की मदद करना जरूरी है. खास कर गरीब लड़कियों की शादी में सहयोग जरूरी है. इस मौके पर सुसेन सिंह, सुभानकर सिंह, अमल सिंह, बलराम सिंह, साधन सिंह, शंभु सिंह, अश्विनी सिंह, रविंद्र सिंह, मनोहर सिंह, प्रशांत सिंह, अर्जुन सिंह आदि लोग उपस्थित थे.



