जादूगोड़ा: जादूगोड़ा से सटे पोटका प्रखण्ड के मानपुर पंचायत अंतर्गत दबाकी में बहरागोडा के प्रथम विधायक मुकुंद राम तांती की 123वीं जयंती मनायी गयी. इस मौके पर पान तांती बुनकर समाज के अध्यक्ष बलराम पात्रो की अगुवाई में दबाकी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई व नमन किया.(नीचे भी पढ़े)
मौके पर समाज के अध्यक्ष बलराम पात्रो ने कहा कि विधायक मुकुंद राम तांती बहड़ागोडा के प्रथम विधायक के साथ साथ वे स्वतंत्रता सेनानी भी थे. उन्होंने समाज को संगठित कर समाज में फैले कुप्रथाओं मसलन मदिरा पान, दहेज प्रथा को मिटाने का काम किया. इस मौके पर बलराम पात्रो,रामेश्वर पात्रो, पूर्ण चंद्र पात्रो,संजय कुमार पात्रो समेत काफी संख्या में समाज के लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया.



