जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन द्वारा आयोजित 73वीं स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) बैठक में कर्मचारियों से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा हुई. बैठक में प्रशासन के साथ सकारात्मक संवाद स्थापित हुआ, जिसमें कई महत्वपूर्ण मांगों पर सहमति बनी. यूनियन के मंडल संयोजक एमके सिंह ने बताया कि इस बैठक में विशेष रूप से चिकित्सा सुविधाओं, कर्मचारियों की पदोन्नति, बिजली बिल से जुड़ी समस्याओं एवं कार्यस्थल की बेहतरी से जुड़े मुद्दों पर सहमति बनी. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक में उठे मुख्य बिंदुओं में टाटानगर में डबल एम्बुलेंस की व्यवस्था करने, ओपीडी में अतिरिक्त डॉक्टरों की बहाली करने, महिला हॉस्पिटल स्टाफ के लिए चेंजिंग रूम एवं नये बेड की व्यवस्था करने, सीनी में एम्बुलेंस एवं स्थायी डॉक्टर की नियुक्ति करने, झारसुगुड़ा में एक और डॉक्टर की तैनाती करने, सिक करने के लिए अब पूरे डिवीजन में बीएन-100 के बिना केवल “उम्मीद कार्ड” से सिक की प्रक्रिया किये जाने, डीपीएस एवं ब्रांच लाइन के कर्मचारियों को पेरियोडिकल मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए अब कर्मचारियों को दूर नहीं भेजने, स्टाफ से तीन पसंदीदा स्थानों (जैसे चक्रधरपुर, टाटानगर, बंडामुंडा) का चयन करने का विकल्प देने, ओपीडी में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सीकेपी एवं टाटानगर में महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग मेडिसिन काउंटर की स्थापना पर करने, झारसुगुड़ा में जल्द नया हेल्थ यूनिट भवन बनाने, जो पिछली पीएनएम में उठा मुद्दा था. इस हेल्थ यूनिट में सभी सुविधाएं व डॉक्टर का कमरा सामने रखने, जिससे 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी. (नीचे भी पढ़ें)
इसके अलावा. टाटानगर में नया अस्पताल बनाने की योजना का प्रारूप तैयार कर मुख्यालय भेजने, हार्ट अटैक की बढ़ती समस्या को देखते हुए CKP हॉस्पिटल में एक सप्ताह के स्पेशल ड्राइव के तहत जांच पर सहमति, एसी लगाने की अनुमति और बिजली बिल कटौती पर होने वाली समस्या, बिजली बिल की समस्याओं को लेकर एसआर डीडीई (इलेक्ट्रिक) से चर्चा की गई, जिसमें बिना मीटर रीडिंग के अत्यधिक बिल जारी करने की प्रक्रिया पर रोक लगाने पर भी सहमति बनी. रेल कर्मियों को अपने क्वार्टरों में बिना विशेष अनुमति के एसी लगाने की प्रक्रिया को सरल बनाने, केवल यह सुनिश्चित करने कि क्वार्टर की वायरिंग इसकी क्षमता रखती हो, का भी निर्णय लिया गया. (नीचे भी पढ़ें)
इसके अनुसार कर्मचारियों की पदोन्नति एवं कार्यस्थल में सुधार पर को लेकर भी वार्ता हुई. इसके तहत सीनियर डीईई (इलेक्ट्रिकल) ने सभी कर्मचारियों की पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू करने पर भी सहमति जताई. इसके तहत बैठक में वेतन, पदोन्नति, कार्यस्थल की समस्याओं एवं अन्य कल्याणकारी विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई, जिससे कर्मचारियों को अधिक सुविधाएं एवं कार्यस्थल पर बेहतर वातावरण मुहैया कराने जैसे मुद्दे भी शामिलल रहे.



