गालूडीह: दारिसाई मिलनकुंज मंदिर में विनय दास बाबाजी द्वारा आयोजित नौ दिवसीय चतुर्थ नवकुंज मधुरास के आठवें दिन हुई बारिश से श्रद्धालु परेशान दिखे. शाम करीब सात बजे अचानक मौसम ने करवट बदल ली. कीर्तन सुनने पहुंचे लोग बारिश से बचने के लिए मंदिर और दारिसाई सरकारी स्कूल में आश्रय लिया. (नीचे भी पढ़े)

गुरुवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु कीर्तन सुनने पहुंचे थे. लोग मेले में खरीदारी कर रहे थे. बारिश शुरू होने के बाद दुकानदारों ने दुकानों को बंद कर दिया. हालांकि बारिश छूटने के बाद दुबारा दुकानों को खोला गया और खरीदारी शुरू हुई. मालूम हो कि यहां 13 मार्च से 58 कीर्तन मंडली नॉन स्टॉप कीर्तन कर रहे हैं. जिसमें झारखंड, बंगाल और ओड़िसा से श्रद्धालुओं का आना जारी है. चतुर्थ नवकुंज का समापन 22 मार्च को पूर्णाहुति के साथ होगा.



