जमशेदपुर : गुरुवार को जमशेदपुर के हिन्दू उत्सव समिति द्वारा नववर्ष यात्रा के पूर्व ध्वज पूजन किया गया. इसमे बड़ी संख्या में मानगो सहित शहर के हिंदूवादी लोग सम्मलित हुए ओर पूरे शहर को जिस ध्वज से सजाया जाएगा, उन सभी भगवा ध्वज का सनातन विधि विधान से पूजन किया गया. पूजन में हिन्दू उत्सव समिति के संरक्षक उपेंद्र कुमार सिंह, जगन्नाथ रथ यात्रा के अध्यक्ष बापी पात्रों, कन्हैया सिंह, संजीत शर्मा, कविता परमार, मंजू सिंह, समाजसेवी हेतराम शर्मा, मृत्युंजय सिंह, पप्पू, हेमंत सिंह, पिंटू सिंह व पवन सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़े)

साथ ही बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक वृन्द, मातृ शक्ति युवा शक्ति उपस्थित रहे. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से श्याम सिंह, बाला प्रसाद, सत्येंद्र सिंह, राजू, सुमित कुमार, अक्षय कोड़ा, विक्की तारवे, अनिशा सिन्हा, शुभम राज यात्रा के बाद उपस्थित सभी जन ने यह संकल्प लिया कि 29 मार्च को जो नववर्ष यात्रा निकलने वाला है उसे तन मन धन से सफल बनाएंगे.



