चाकुलिया: बीते कल रांची के पूर्व जिला परिषद अनिल महतो (टाइगर) का दिन दहाड़े गोली मार कर हत्या करने के विरोध में जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो के आदेश पर चाकुलिया प्रखंड के जेएलकेएम के कार्यकर्ता झारखंड बंद के समर्थन में चाकुलिया – धालभूमगढ मुख्य सड़क पर मेम क्लब के पास सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम करने की सूचना पाकर सीओ नवीन पूरती और थाना प्रभारी संतोष कुमार जाम स्थल पहुंचकर आंदोलन कर रहे कार्यकर्ताओं को समक्षा बुझा कर सड़क को जाम मुक्त कराया. मौके पर जेएलकेएम के केंद्रीय युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष शंखदीप महतो ने कहा की बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण बात है कि आज झारखंड में झारखंडी सुरक्षित नहीं है, राज्य के राजधानी में दिन दहाड़े भरे बाजार में अपराधी गोली मारकर हत्या कर रहे है. (नीचे भी पढ़ें)

इसमें साफ है कि झारखंड में प्रशासनीक व्यवस्था लचर है. कहा कि प्रशासन हेलमेट चेकिंग में व्यस्त है जिससे अपराधी खुलेआम अपराध कर रहे है. हम सब झारखंडी झारखंड सरकार से जल्द से जल्द अपराधी को गिरफ्तार करने एवं उचित करवाई करने की मांग की है. मौके पर केंद्रीय युवा मोर्चा उपाध्यक्ष शंखदीप महतो, प्रखंड अध्यक्ष सुपल महतो, अनिर्बान सिंह रॉय, वासुदेव महतो, दुर्गापद घोष, प्रमोद महतो, कमल महतो, समीर महतो, सचिन महतो, ज्योतिर्मय महतो, विक्की महतो, चित्तरंजन महतो, प्रदीप महतो, राजकिशोर महतो, मुकेश महतो समेत अन्य उपस्थित थे.














