गालूडीह: घाटशिला प्रखंड के गालूडीह थाना में उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार बुधवार को भूमि विवाद समाधान शिविर आयोजित हुआ. शिविर में घाटशिला अंचल निरीक्षक सुरेश राम, अंचल उप निरीक्षक किशन कुमार राय, थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश एसआई अजय बागे उपस्थित रहे. शिविर में जमीन से संबंधित विवादों की सुनवाई की गयी.(नीचे भी पढ़े)
शिविर में भूमि विवाद से संबंधित दो आवेदन डाले गए. लेकिन एक पक्ष उपस्थित नहीं होने के कारण समाधान नहीं हुआ. उनको अगले सप्ताह बुलाया गया है. अंचल निरीक्षक सुरेश राम ने बताया कि शिविर लगाकर मामलों के समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि लोगों को सुविधा हो.



