चाकुलिया: चाकुलिया के श्याम युवा सत्संग समिति के तत्वावधान में 25 वां दो दिवसीय श्याम महोत्सव धूमधाम से मनाई गयी. समिति द्वारा भव्य श्याम बाबा के दरबार सजाएं गये थे. मौके पर अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग और अखंड ज्योति लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा. महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार की रात भजन संध्या आयोजित हुई. (नीचे भी पढ़े)

भजन सम्राट राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त संतोष व्यास रींगस, कोलकाता के मनोज वर्मा, प्रेम सोनी और चाकुलिया के अमित शर्मा द्वारा प्रस्तुत किए गए भजन कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आनों है, हार नहीं होगी मेरी हार नहीं होगी, ओ सांवरे जब तू मेरे साथ है, होके हवाले श्याम को रिझाले, बाबा की कृपा जिस पर हो जाए मौज उड़ाए मौज उड़ाए. बाबाजी आज मेरी विनती सुनो जैसे भक्ति भजनों पर देर रात तक श्रोता झूमते रहें. (नीचे भी पढ़े)
वहीं श्याम बाबा के जयकारा से रातभर श्याम वाटिका गूंजता रहा और लोग श्याम बाबा की भक्ति में डूबे रहे. समिति द्वारा भजन संध्या में आए लोगों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की थी हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया. इस मौके पर विनित रूंगटा, विकास लोधा,भरत झुनझुनवाला, आलोक लोधा, प्रभात झुनझुनवाला, आनंद शर्मा, अमित भारतीय, दीपक झुनझुनवाला, नीरज केडिया, आनंद सेकसेरिया, संजय लोधा, सुभाष लोधा, बासु लोधा, माधव झुनझुनवाला, विकास लोधा, आलोक अग्रवाल, विनय रूंगटा, गिल्लू अग्रवाल, मुन्ना केडिया, नवीन केड़िया, पंकज अग्रवाल,मनोज अग्रवाल,विजय लोधा समेत अन्य उपस्थित थे.














