धनबाद: धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत गोमो सिकलाइन रेलवे यार्ड में रविवार की सुबह एक कोच में आग लग गयी. इस धटना के बाद रेल कर्मियों में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी रेलवे कर्मियों ने फायर ब्रिगेड की टीम दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और रेल कर्मियों ने मिलकर आग पर काबू पाया. सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि आस पास खड़ी अन्य कोच को ससमय वहां से हटा लिया गया. नहीं तो बड़ा हासदा हो सकता था. हलांकि जिस कोच में आग लगी वह कोच पूरी तरह जलकर खाक हो गयी. इस संबंध में सीवाईएम ने बताया कि रविवार की सुबह 4 बजे की घटना है. एक कोच अन्य रैकों के बीच खड़ी थी, जिससे आग की लपेटे फैल सकती थी.(नीचे भी पढ़े)
लेकिन रेल कर्मियो और अधिकारियों को फोरन कार्रवाई करते हुए प्रभावित कोच को रैक से अलग कर दिया. जिससे बड़ा हादसा टल गया. अधिकारियों ने बताया कि जांच में पता की जिस कोच में आग लगी वहां पर शराब की बोतले पायी गयी. इसलिए अंदेशा है कि असामाजिक तत्वों ने कोच में बैठकर शराब का सेवक किया हो, इसके बाद सिरगेट पी जिससे आगलगी की घटना हुई होगी. इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना से इनकार किया है. सीनियर डीसीएम ने बताया कि कोच का दरवाजा टूटा था और वहां पर शराब की बोतलें मिली है. इससे साफ संकेत मिलता है कि असामाजिक तत्वों ने ही इस घटना को अंजाम दिया होगा. फिलहाल रेलवे आग लगने की सही कारणों का पता लगाने में जुट गयी है.













