चाकुलिया: चाकुलिया के शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के भैया और बहनों ने रविवार को विक्रम संवत हिंदू नववर्ष के अवसर पर विद्यालय के संरक्षक रवि झुनझुनवाला, अध्यक्ष प्रभात कुमार झुनझुनवाला, उपाध्यक्ष आलोक कुमार लोधा, सचिव अमित भारतीय, कोषाध्यक्ष दिनेश सिंह,प्रधानाचार्य कमलाकांत प्रमाणिक और आचार्यों के नेतृत्व में गाजे बाजे और आकर्षक झांकियों के साथ शोभा यात्रा निकाली. विद्यालय परिसर से निकली शोभा यात्रा मुख्य पथ होते हुए बिरसा चौक पहुंची. यह शोभा यात्रा बिरसा चौक से मुख्य बाजार सड़क होते हुए गौशाला तक पहुंची. (नीचे भी पढ़े)

यहां से शोभा यात्रा विद्यालय परिसर पहुंची और समाप्त हो गई. शोभा यात्रा के दौरान विभिन्न जगहों पर समाजसेवियों द्वारा शोभा यात्रा में शामिल भैया और बहनों के लिए शीतल पेयजल और शरबत की व्यवस्था की गयी थी. सुरक्षा के मद्देनजर शोभा यात्रा में पुलिस बल भी तैनात थे. शोभा यात्रा में राम दरबार, बानरी सेना, भारत माता समेत अन्य कई झांकियां आकर्षण की केंद्र रहा. शोभा यात्रा में विद्यालय के आचार्य अरुण महतो, मनोज महतो, गौरहरि दास, हरिपद महतो, विप्लव टुडू, आचार्या लक्ष्मी सिंह,मनीषा महतो, रबिंद्र नाथ मिश्रा, हार्दिक यादव, युगल किशोर क्याल, संजय दास, अशोक पति समेत विद्यालय के भैया- बहन शामिल थे.














