रामगोपाल जेना/चाईबासा : चाईबासा पुलिस केंद्र में सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया. झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन की चाईबासा शाखा के अध्यक्ष प्रदीप ओलिवर मिंज के नेतृत्व में आयोजित सरहुल महोत्सव में पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त कुलदीप चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक अशुतोष शेखर मुख्य अतिथि के रूप से शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)

पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस मेंस एसोसिएशन की ओर से जिला पुलिस केंद्र में आयोजित सरहुल महोत्लव में परंपरागत गीत-नृत्य का भी आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया. उपायुक्त कुलदीप चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर का आदिवासी परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया जबकि उनके साथ ही अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों का परंपरागत आदिवासी तरीके से सम्मान भी किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

आयोजन में सम्मानित होने वाले अन्य पदाधिकारीयों में सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निखिल राय, जगन्नाथपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, परिचारी प्रवर मंशु गोप, सार्जेंट सुनील किस्पोट्टा, प्रतीक कुमार, संतोष शर्मा, सूबेदार बाबूलाल टुडू आदि शामिल रहे. (नीचे भी पढ़ें)

पुलिस केंद्र चाईबासा के सरहुल महोत्सव के आयोजन में झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा चाईबासा के पदाधिकारी अध्यक्ष प्रदीप ओलिवर मिंज, मंत्री ताराचंद महतो, उपाध्यक्ष किशुन मुर्मू, कोषाध्यक्ष सुरेश माझी, संयुक्त सचिव अनुप लकड़ा, केंद्रीय सदस्य मो हजरत अंसारी, अंकेक्षक जगन्नाथ तिरिया आदि ने अहम भूमिका निभाई.



