जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित एमजीएम अस्पताल में अब मानसिक रोगियों का इलाज नहीं होगा. शुक्रवार को यह विभाग डिमना चौक स्थित एमजीएम के नये अस्पताल में शिफ्ट हो गया है. यानी शनिवार से अब मानसिक रोगियों का इलाज नये अस्पताल में ही होगा. एमजीएम अस्पताल के उपाधीक्षक डा. नकुल प्रसाद चौधरी ने कहा कि साकची एमजीएम में नये भवन का निर्माण हो रहा है, जिसके कारण सभी विभागों को नये अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है.












