जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित अजवा सिटी सेंटर (मॉल) के पास शुक्रवार शाम आपसी विवाद में चाकूबाजी की घटना हुई. इस घटना में एक युवक घायल हो गया. घायल का नाम मोहम्मद जमीर है, जो पुरुलिया रोड नंबर – 5 का रहने वाला है. उसे इलाज एमजीएम अस्पताल में ले जाया मोहम्मद जमीर अल कबीर पोलिटेक्निक कॉलेज का छात्र है. उसे शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट आई है. जमीर के एक साथी मोहम्मद समीर ने बताया कि अजवा सिटी सेंटर में वह चार दोस्त हेयर कटिंग के लिए गए थे. (नीचे भी पढ़ें)
जैसे ही वे लोग मॉल के पास पहुंचे वैसे ही चार-पांच युवकों ने उन पर चाक़ू से हमला कर दिया. वे लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक हमलावरों ने चाक़ू से कई वार किया और वहां से फरार हो गए. हमलावरों में से एक की पहचान अरसलान के रूप में हुई है, जो आजदबस्ती 9 नंबर का रहने वाला है. इस मामले में पुलिस से लिखित शिकायत की गई है.












