जमशेदपुर: जमशेदपुर के सोनारी श्री श्री ललन अखाड़ा के द्वारा आज सप्तमी पूजा के अवसर पर श्री श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर में उपयुक्त अनन्या मित्तल, वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अंकिता सचिन, एसडीओ शताब्दी मजूमदार, सोनारी थाना प्रभारी सरयू आनंद, अखाड़ा के संरक्षक पन्ना सिंह जांघेल, समाजसेवी मंसूर अली और केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा के अध्यक्ष अरुण सिंह सभी ने पूजा अर्चना की उसके बाद अखाड़ा समितियों के द्वारा सभी अतिथिगण को पगड़ी और तलवार देकर सम्मानित किया. (नीचे भी पढ़ें)
सम्मानित करने वाले में अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह जांघेल, लाइसेंसी प्रदीप लाल, विनोद सिंह जांघेल, अनिल सिंह, कौशल सिंह, निर्मल जंघेल, नंदकिशोर, कमल साहू, जिया कुमारी ने सम्मनित किया मंच का संचालन देवी सिंह ने किया, भक्तों के लिए जमशेदपुर के जिया एंटरटेनमेंट के द्वारा भजन का कार्यक्रम रखा गया जिसमें भक्तों ने भजन का आनंद लिया.












