रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने रामनवमी पर्व के पावन अवसर पर रांची के निवारणपुर स्थित श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में विधि- विधान से पूजा- अर्चना कर राज्य की उन्नति, सुख-शांति और खुशहाली की कामना की. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने लोगों को रामनवमी महापर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के इस पावन अवसर पर आस्था के समागम का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. भगवान श्री राम आप सभी की मनोकामनाएं पूरी करें, यही मंगलकामना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी श्रद्धा, भक्ति, उत्साह, उमंग और खुशी के साथ हम रामनवमी महापर्व मना रहे हैं. (नीचे भी पढ़े)

यह भगवान श्री राम के प्रति हमारी असीम श्रद्धा एवं आस्था का परिचायक है. इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर में श्री राम जानकी की पूजा- अर्चना करते हैं. हम मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें, रामनवमी यही संदेश देता है.(नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर श्री राम जानकी तपोवन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत ओमप्रकाश शरण एवं सदस्य प्रणय कुमार, केंद्रीय समिति महावीर मंडल, रांची के अध्यक्ष जय सिंह यादव, राम -जानकी तपोवन मंदिर ट्रस्ट तथा श्री महावीर मंडल, केंद्रीय समिति के कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.



