पोटका: पोटका प्रखंड के अति सुदूरवर्ती ग्वालकाटा पंचायत के शाहरजुड़ी गांव स्थित सुतामटांडी नदी घाट पर पुल का निर्माण विधायक संजीव सरदार की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री ग्रामसेतु योजना से 2 करोड़ 06 लाख रुपये की लागत से होगा . इस कार्य का विधिवत शिलान्यास रविवार को विधायक संजीव सरदार के द्वारा सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया . इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि पोटका का ग्वालकाटा पंचायत प्रखंड के सबसे सुदूरवर्ती है, जो पहाड़ी की नीचे बसा है. पूर्व मे इस क्षेत्र के विकास को कभी ध्यान नहीं दिया गया है, लेकिन पिछले पांच साल से वह ग्वालकाटा पंचायत क्षेत्र के विकास को हमेशा ध्यान और प्राथमिकता दिया है.(नीचे भी पढे)

यहां पुल बनाने से पूर्व क्षेत्र के सड़कों को भी दुरूस्त करने का काम किया गया है, जबकि जरूरतमंद जगहों मे पुल भी दिया गया है. यहां पुल बन जाने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन मे किसी तरह की दिक्कत नहीं होगा. अब पोटका प्रखंड का सीधा संपर्क डुमरिया प्रखंड के साथ हो जायेगा. इससे निश्चित रूप से यहां के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा. बच्चे स्कूल, तो लोग पंचायत और प्रखंड कार्यालय के साथ-साथ किसी भी क्षेत्र मे आसानी से अगावमन कर सकते है. आनेवाले दिनों मे भी क्षेत्र का विकास को पुरा ध्यान दिया जायेगा. इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिप सदस्य हीरामनी मुर्मू, पंसस सीताराम हांसदा, ग्राम प्रधान भद्र मोहन हेंब्रोम, प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, सचिव भुवनेश्वर सरदार, हीतेश भकत, पिंटू भंज, पिनाकी नायक, जुरा हेंब्रोम, शुरू सरदार, रविता मार्डी, उदय सामद, उदय हेंब्रोम, निमाई हेंब्रोम, जगन्नाथ सोरेन, सुनाराम हांसदा, विनोद सरदार, जुगाई सोरेन, गार्दी सामद, दामो मार्डी आदि उपस्थित थे.



