जमशेदपुर: जमशेदपुर के टेल्को के जेम्को निवासी मंगलवार को उपायुक्त और टाटा स्टील लैंड डिपार्मेंट से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा है. सौंपे गये ज्ञापन में उन्होंने जेम्को मैदान के बगल में गुरुद्वारा रोड से मिश्रा बागान जाने वाले नवनिर्मित रास्ते पर दूसरी छोड़ पर बेवजह बाउंड्री वॉल का निर्माण कराने का विरोध किया. उनका कहना है कि इससे 20 घरों के पीछे का निकास बंद हो जाएगा. उनका कहना है कि वर्तमान में टाटा प्रबंधन द्वारा इस सड़क निर्माण के क्रम में घर के तरफ नाले का निर्माण कर रही है पर नाले के साथ-साथ बेवजह बाउंड्रीवॉल का निर्माण भी कर रही है जो उचित नहीं है. (नीचे भी पढ़ें)
स्थानीय निवासी करनदीप सिंह ने बताया कि कंपनी द्वारा बाउंड्रीवॉल का निर्माण कर उन 20 घरों को सड़क की सुविधा से वंचित किए जाने का काम प्रबंधन कर रही है. उन्होंने जिले के उपायुक्त से मांग की है कि पूरी बस्ती नई सड़क का उपयोग करेगी तो 20 घरों को क्यों वंचित किया जा रहा है. इसलिए बाउन्ड्रीवॉल का निर्माण कार्य को तत्काल बंद कराने की मांग की है. मौके पर रामचंद्र प्रसाद, संतोष सिंह, राजकिशोर प्रसाद, मुकेश कुमार, उमाशंकर, प्रीतम सिंह, प्रियंका देवी, सुमित प्रसाद, रासमुनी देवी, मंजू देवी दिनेश व अन्य उपस्थित रहे.



