रांची : विश्व हिंदू परिषद के द्वारा रांची स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता की गई. इस प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री विहिप मिलिंद परांडे ने कहा कि झारखण्ड में ईसाई मिशनरियों के माध्यम से धर्मांतरण बहुत तेजी से किया जा रहा हैं. मुस्लिम समुदाय द्वारा लव जेहाद हर दिन देखने को मिल रहा है. झारखण्ड के सीमा पर म्यांमार और बांग्लादेश मुस्लिम घुसपैठ तथा हिन्दुओं की जनसंख्या में कमी देश की हिंदू जनसंख्या के असंतुलन के चार बड़े कारण हैं. इन चार बातों हमें विशेष कार्य करने की जरूरत है. श्री परांडे ने घुसपैठ और धर्मान्तरण की समस्या पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि साहिबगंज और पाकुड़ जैसे जिलों में बड़े पैमाने में मुस्लिम घुसपैठ हुए हैं. (नीचे भी पढ़ें)
इसी प्रकार सिमडेगा जैसे कई जिलों में ईसाई मिशनरियों ने बड़े पैमाने पर धर्मान्तरण का कार्य किया है. गौ तस्करी, लव जेहाद, घुसपैठ आदि चिंता के विषय हैं. इन विषयों पर जागरण और हल ढूंढने का कार्य विहिप कर रही है. श्री परांडे ने यह भी कहा कि विदेशियों और विधर्मियों द्वारा झारखंड के हिंदुओं और जनजातीय समुदाय के लोगों की जमीनों को लूटने का कार्य किया जा रहा है. साथ ही जनजातीय समुदाय की बेटियों से विवाह कर राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का षडयंत्र भी रचने का कार्य किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने विहिप के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों व अभियानों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विहिप हिन्दू मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्ति दिलाने के राष्ट्रव्यापी अभियान चला रखी है, इस क्रम में विजयवाड़ा में एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया गया था, इस वर्ष देश के अन्य हिस्सों में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसके साथ ही देश के विभिन्न राज्य सरकारों, वहां के विधायकों, सांसदों आदि से मिलकर इस बाबत कानून लाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है. इस प्रेस वार्ता में विहिप झारखंड प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत व मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने भी हिस्सा लिया.



