जमशेदपुर : अर्का जैन यूनिवर्सिटी में आयोजित दो दिवसीय ‘जैन प्रीमियर लीग’ वीमेन्स ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट में जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की क्रिकेट टीम ने अपने सभी मैचों में जीत हासिल की. इस टूर्नामेंट में कुल 9 टीमों ने हिस्सा लिया. वीमेंस यूनिवर्सिटी की टीम फाइनल मैच में अर्का जैन यूनिवर्सिटी की टीम से कुछ ही रनों के अंतर से द्वितीय स्थान प्राप्त किया. जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी की कप्तान प्रेरणा कुमारी को क्रिकेट टूर्नामेंट में बेस्ट बल्लेबाज घोषित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
यूनिवर्सिटी की अन्य छात्राओं में दिव्या हेंब्रम, रोशनी सोय, रोशनी सोरेन, साक्षी राय, हर्षिता निषाद, लक्ष्मी हेंब्रम, पूजा प्रधान, संध्या रानी महतो, भारती कुमारी बांकिरा, रिया सिंह, रितिका महापात्र, हर्षप्रीत कौर, कल्पना हंसदा, सुमन एवं ज्योति ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम रौशन किया. खेल प्रशिक्षिका तेज एवं टीम मैनेजर प्रभात कुमार महतो के नेतृत्व में छात्राओं ने वीमेन्स ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लिया. कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता ने छात्राओं को उनकी जीत बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं उन्हें इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया.



