जमशेदपुर:हनुमान जयंती के मौके पर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के टिनप्लेट स्थित केबुल टाउन में श्रीश्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में शनिवार को सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया. इसमें खास बात यह रही की श्रद्धालुओं ने 100 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिसमें जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय भी मौजूद रहे और पूरे लय में हनुमान चालीसा का पाठ किया. बता दे कि लक्ष्मी नारायण मंदिर पूर्व में बिड़ला मंदिर के रूप में जाना जाता था और बरसों से यह मंदिर अधूरा पड़ा था. इसको लेकर लोगों में कई तरह की भ्रांतियां फैल गई थी.(नीचे भी पढ़े)
तत्कालीन विधायक सरयू राय ने इस मंदिर के जीर्णोद्धार का बीड़ा उठाया और इसे पुन: जागृत करते हुए नया रूप देने का काम किया. अब धीरे-धीरे लगातार इस मंदिर की भव्यता निखार रही है. आए दिन यहां धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं. हनुमान जयंती के मौके पर हनुमान चालीसा का पाठ कर श्रद्धालुओं ने विघ्न-बाधाओं को दूर करने एवं जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के दीर्घायु होने की कामना की.




