टाटा मेटालिक्स बिजनेस काउंसिल का गठन
टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने टाटा मेटालिक्स के बेहतर संचालन के लिए बिजनेस काउंसिल का गठन कर दिया है. टाटा मेटालिक्स डिविजन के बिजनेस काउंसिल के चेयरपर्सन वीपी ऑपरेशन टाटा स्टील जमशेदपुर चैतन्य भानु को बनाया गया है. वहीं, संयोजक हेड बिजनेस फाइनांस मेटालिक्स डिवीजन रोहित तिवारी को बनाया गया है. इसमें वीपी एचआरएम अत्रैयी सान्याल, इआइसी मेटालिक्स डिवीजन आलोक कृष्णा, चीफ फाइनांस कंट्रोलर मेटालिक्स अंशुल गुप्ता, चीफ सेंट्रल रिसोर्स प्लानिंग देबज्योति राय, चीफ इंटीग्रेटेड प्लानिंग व सर्विस केशरी कुमार, चीफ सेफ्टी नीरज कुमार सिन्हा, वीपी मार्केटिंग प्रभात कुमार, चीफ बिजनेस फाइनांस प्रदीप कुमार बल, चीफ आइटीएस प्रणब कुमार मिश्रा, वीपी फाइनांस कंट्रोल संदीप भट्टाचार्य, चीफ मार्केटिंग शांतनु बनर्जी, चीफ एचआरबीपी सोनम रंजन, चीफ ऑपरेशन मेटालिक्स उज्जवल घोष को सदस्य बनाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
टाटा स्टील के स्क्रैप प्रोक्योरमेंट प्राइसिंग कमेटी बनी
टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने कंपनी के स्क्रैप प्रोक्योरमेंट प्राइसिंग कमेटी बनायी गयी है. इसमें वाइस प्रेसिडेंट टीक्यूएम, जीएसपी व सप्लाइ चेन पीयुष गुप्ता को चेयरमैन, वीपी लांग प्रोडक्ट आशीष अनुपम को वैकल्पिक चेयरमैन और चीफ स्टील रिसाइक्लिंग बिजनेस राहुल गुप्ता को संयोजक बनाया गया है. वहीं, इआइसी आइबीएमडी दीपांकर दास गुप्ता बनाया गया है बकि चीफ बीपीइ ऑपरेशन प्रकाश सिंह को सदस्य बनाया गया है.



