जमशेदपुर : प्रदेश कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष नेलिनाथन एवं कार्यकारी अध्यक्ष ज्योति कुजूर के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष अरबिन्द साहू के नेतृत्व में जमशेदपुर के सभी प्रखंडों में डा भीमराव अंबेडकर का जयन्ती मनाया गया. इसमें टेल्को प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार की अध्यक्षता में रॉक गार्डन में जयंती का आयोजन किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष अरविंद साहू मुख्य रूप से शामिल होकर डा भीमराव अंबेडकर के तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया एवं उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके वक्तव्य को दोहराया और कहा कि अगर सामाजिक व्यवस्था शोषणकारी है तो राज्य की स्वतंत्रता भी एक छलावा है. (नीचे भी पढ़ें)
डॉक्टर अंबेडकर का यह संघर्ष सिर्फ कानून बनाने तक सीमित नहीं थी बल्कि वह एक व्यापक सामाजिक पुनर्गठन की प्रक्रिया थी. इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवशरण सिंह, नरेश गौड़, संदीप झा ने भी संबोधित किया. साथ हीं महिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष रीता शर्मा एवं उपाध्यक्ष फरहाद बेगम के नेतृत्व में भी महिलाओं ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनका जयंती मनाया. (नीचे भी पढ़ें)
जमशेदपुर के गोविंदपुर गदडा़ मंडल कांग्रेस सेवादल में सुरेश प्रसाद, पश्चिम सिहभूम सेवादल प्रभारी सोनु सिंह, सरजामदा में सुरेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में भी डॉक्टर अंबेडकर जी को पुष्प अर्पित कर जयंती मनाया गया, जिसमें मुख्य रूप से गुडी़ देवी, कविता वर्मा, उषा वाल्मीकि, प्रिंस भोलानाथ, जय किशन, अंशु रौनक, कृष्णा राज इत्यादि लोग उपस्थित होकर जयंती पर पुष्प अर्पित किए एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गई.



