रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय में शनिवार को विद्या-प्रवेश के तहत नव नामांकित कक्षा एक के बच्चों का धूमधाम के साथ स्वागत किया गया. इस कड़ी में सर्वप्रथम विद्यालय के मुख्य द्वार पर बच्चों एवं उनके अभिभावकों का तिलक लगाकर एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इसके पश्चात बच्चों को मंच पर पुरस्कार, डिजाइनर मुकुट एवं ग्रीटिंग कार्ड प्रदान किये गये. इसके अलावा बच्चों के स्वागत में विद्यालय के बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये. (नीचे भी पढ़ें)

विद्यालय के प्राचार्य विश्वनाथ हांसदा ने अपने संबोधन में अभिभावकों का आभार जताया कि उन्होंने अपने बच्चों की शिक्षा के लिए पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, चक्रधरपुर को चुना. उन्होंने आगे अपने संबोधन में विद्याप्रवेश कार्यक्रम के महत्वपूर्ण पहलुओं को अभिभावकों के साथ साझा किया. कक्षा एक में नव नामांकित बच्चों के अभिभावकों के लिए एक अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अभिभावकों को कक्षा एक के बच्चों के लिए पाठ्यचर्या, कार्ययोजना, समय सारिणी एवं अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई.



