जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने देवनगर पहुंच कर जुस्को पाइपलाइन के फटने से वहां के लोगों को हुए नुकसान का जायजा लिया. जिलाध्यक्ष ने वहां पानी के तेज बहाव से टूटे घर, बरबाद हुए सामान, जगह-जगह गढ्ढे बन जाने से लोगों में व्याप्त दहशत को भी देखा. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने इस हादसे से प्रभावित परिवारों से उनकी परेशानियां भी समझीं और जुस्को के जीएम आरके सिंह से फोन पर बात कर उन्हें पाइपलाइन फटने से हुए भारी नुकसान की जानकारी देते हुए प्रभावितों को जुस्को की ओर से घर बना कर दिये जाने की मांग की. इस पर जीएम आरके सिंह ने कल पदाधिकारियों का एक दल नुकसान का आकलन करने के लिए भेजने का आश्वासन दिया.(नीचे भी पढ़ें)
जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने प्रभावित परिवारों को विश्वास दिलाया कि उन्हें न्याय मिलने तक कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी. इस दौरे के दौरान जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रखण्ड अध्यक्ष धर्मा राव, प्रखण्ड संगठन प्रभारी राजेश चौधरी, प्रदेश सचिव सामंता कुमार, राजकिशोर प्रसाद, राकेश साहू, इंतिखाब, राजगिरि यादव, अरुण कुमार सिंह, सन्नी सिंह, जेएस बद्री, सचिन कुमार सिंह, बंटी सिंह राजपूत, हरिहर प्रसाद, राजकुमार वर्मा आदि शामिल रहे.











