धनबाद : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के चुनाव के तहत आज धनबाद मतदान केंद्र में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पुनर्मतदान हुआ. प्रातः 9 बजे से आरंभ मतदान सायं 4 बजे शांति पूर्वक आयोजित हुआ. सांय 4 बजे तक चला. संगठन के प्रांतीय महामंत्री रवि शंकर शर्मा ने दी एवं कहाकि चुनाव के सफल संचालन के लिए हेतु मुख्य चुनाव पदाधिकारी श्री विनय सरावगी एवं चुनाव पदाधिकारी राजकुमार मारू, प्रदीप बाकलीवाल, श्री अशोक पुरोहित की देखरेख में चुनाव के मतदान का कार्य सुचारू रूप से संपन हुआ. (नीचे भी पढ़ें)
विदित हो कि चुनाव सत्र 2025-27 के तहत प्रांतीय अध्यक्ष के निर्वाचन में दो प्रत्याशी, क्रमश: श्रीबसंत कुमार मित्तल एवं श्री सुरेश चंद्र अग्रवाल थे. जिसमे विगत 13 अप्रैल 2025 को मतदान सम्पन्न हुआ था, जिसमें धनबाद मतदान केंद्र पर 484 वोट पड़े. इसको लेकर प्रत्याशी बसंत मित्तल ने अनियमितता को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज करीपर आपति उचित माध्यम से दर्ज कराई थी, तदोपरांत चुनाव समिति ने बैठक कर जांच करने का निर्णय लिया एवं अगले आदेश तक मतगणना जो 15 अप्रैल को होना जो तय था पर रोक लगा दी. (नीचे भी पढ़ें)
ज्ञात हो कि धनबाद जिला के मतदान से संबंधित आवश्यक दस्तावेज जांचोपरांत चुनाव समिति ने वहां का मतदान स्थगित करा दिया था. इसके आलोक में पुनर्मतदान के लिए 27 अप्रैल की तिथि तय की गई थी. इसके आलोक में जिले में गठित पांच सदस्यीय चुनाव समिति, जिसमें योगेंद्र तुल्स्यान, बाबूलाल अग्रवाल, चेतन गोयनका, भीकुराम अग्रवाल एवं बिनोद पंसारी (धनबाद) को नियुक्त किया है. इसके अतिरिक्त रांची से चुनाव समिति में अशोक पुरोहित, प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज बजाज, प्रांतीय महामंत्री रविशंकर शर्मा सहित चार सदस्य भी पुनः मतदान सम्पन्न कराने एवं सफल संचालन हेतु शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)
श्री बिनय सरावगी ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि धनबाद जिला अंतर्गत कुल 542 सम्मानित सदस्य कि त्रुटि रहित सदस्या सूची जारी किया गया था, जिनको धनबाद ज़िला के पुनःमतदान में मतदान करना था। आज संपन हुए पुनःमतदान में 542 मतदाता सदस्यों में 319 मतदाताओ ने अपने मत का प्रयोग किया, जिसमें शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया संपन हुआ. (नीचे भी पढ़ें)
प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज बजाज ने पूर्व में आहूत मतदान में त्रुटियो व अनियमितता से पुनः मतदान में शामिल होंने की असुविधा हेतु सम्मानित सदस्यों से खेद प्रकट किया है एवं पुनःमतदान में भाग लेकर समाज को मजबूती प्रदान के लिए आभार प्रकट किया।
मतगणना
चुनाव समिति के श्री विनय सरावगी ने जानकारी दी है कि धनबाद ज़िला के मतदान पश्चात दिनांक 28 अप्रैल 2025 को प्रातः 11 बजे श्री माहेश्वरी भवन,रांची में समस्त 23 ज़िलों के 28 मतदान केंद्रो से प्राप्त सुरक्षित मतदान पेटी को खोलकर मतगणना कर साथ ही विजय उम्मीदवार की घोषणा किया जायेगा एवं स्थगित आमसभा की कार्यवाही सम्पन्न होगी














